Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंनकली कत्थे से चूना लगा रही खेप पकड़ी गयी।

नकली कत्थे से चूना लगा रही खेप पकड़ी गयी।

BEHRAICH : अगर आप पान खा कर अपना स्वास्थय ठीक करना चाहते हैं तो हुजूर सावधान हो जाइये। क्योंकि अपने थोड़े फायदे के लिए कुछ लोग आप की सेहत का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। पूरा मामला पान में इस्तेमाल होने वाले कत्थे का है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के हुजूरपुर रोड पर गैस गोदाम स्थित आनन्द ट्रांसपोर्ट पर बाहर से आए नकली कत्थे की खेप उतरने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम एक्टिव हो गयी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नकली कत्थे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

खाद्य विभाग अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि पकड़ी गए नकली कत्थे की कीमत लाखों में है। जिसे जब्त कर लिया गया है। उन्हांने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर नकली कत्थे का काला कारोबार हो रहा है। उनके मुताबिक ट्रांसपोर्ट की आड़ में पूरा धंधा चल रहा था।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular