गधे की लीद से मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गयी

HATRAS : मसाले को हीरा चांदी और न जाने किन किन कीमती चीजों का मिश्रण बना कर बेचेने की असली कहानी समाने आ रही है। हाथरस में पुलिस ने ऐसे मसाले फैक्ट्री को पकड़ा है जो गधे की लीद और एसिड का इस्तेमाल कर स्थानीय ब्रांडों के मसाले बना का लोकल मार्केट में बेच रहे थे।

पकड़ा गया कारखाना हाथरस के नवीपुर इलाके में स्थित है और पुलिस ने सूचना मिलने पर छापा मार कर पकड़ा है। फैक्ट्री के मालिक अनूप वाष्र्णेय, जो हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा, हमने कुछ स्थानीय ब्रांडों के नाम पर पैक किए जा रहे 300 किलोग्राम से अधिक नकली मसाले जब्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि छापे के दौरान, नकली मसाले तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई हानिकारक तत्व पाए गए, जिनमें गधे की लीद, भूसा, अखाद्य रंग और एसिड से भरे ड्रम शामिल थे। बरामद किए गए मिलावटी मसालों में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 27 से अधिक नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वाष्र्णेय को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि वाष्र्णेय उस स्थान पर मसाला कारखाने के संचालन के लिए लाइसेंस दिखाने में नाकाम रहा जहां इसे चलाया जा रहा था। वह उन ब्रांडों के लाइसेंस भी नहीं दिखा सका, जिन्हें पैक किया जा रहा था।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories