Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं — योगी

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये अयोध्या मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम योग ने बाराबंकी के सांसद उपेन्द्र वर्मा के कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बावजूद वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किए जाने की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति को और तेज किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लम्बित प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृत किया जाए। सभी विकास कार्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य के पूर्ण होने पर लागत में कमी आती है और जनता को विकास योजनाओं का समय से लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण कार्य के प्रारम्भ हो जाने पर अयोध्या मण्डलवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या मण्डल में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण के साथ पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग कार्यों को आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों तथा ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जाए। ग्राम सचिवालय को आप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। आनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से सुशासन को बल मिलेगा और ग्राम स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने गांवों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों में गोवंश के लिए चारे की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए विकास कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बरते जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories