LUCKNOW : उन्नाव, जालौन तथा फतेहपुर में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सूबे के मुखिया येागी आदित्यनाथ ने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रु की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घयलों के समुचित इलाज के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आज आकाशीय बिजली से जनपद उन्नाव, जालौन तथा फतेहपुर में 01-01 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है।