Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंएसडीएम साहब के फर्जी फेसबुक एकाउंट से....

एसडीएम साहब के फर्जी फेसबुक एकाउंट से….

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ का तो नाम आप ने सुना ही होगा। एक ऐसा जिला जहां कब किसकी हत्या हो जाए पता नहीं। उसी जिले को लगता है अब साइबर ठगों ने भी अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया है। तभी तो लगातार एक से बढ़कर एक लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि योगी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर मोती सिंह का फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर पैसों की डिमांड की जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद उस एकाउंट को बंद करा दिया गया लेकिन यह नहीं पता चला सका कि उस केस के पीछे कौन लोग शामिल थे।

इस बार साइबर ठगों ने निशाना बनाया है जिले मे तैनात एसडीएम जल राजन चौधरी साहब को। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर उनके नाम की फर्जी आईडी बनाकर एसडीएम और उनके परिवार की फोटो चस्पा कर दी। इसके बाद फेसबुक पर फ्रेंड बनाकर उसके अवैध धन की जा रही मांग। एसडीएम कुंडा ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

RELATED ARTICLES

Most Popular