FATEHPUR : अपहरण का दुष्कर्म का शिकार हुई बालिका का एक बार फिर किडनैप की सूचना है। खबर फतेहपुर से हैं जहां एक गांव से दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर लिया गया। पीड़िता का अपहारण तब किया गया जब वह खेत पर काम से गयी थी।
पुलिस के आंकड़ों के हिसाब से 18 वर्षीय युवती का वर्ष 2019 में भी अपहरण कर लिया गया था और दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधिकारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कुलदीप लोधी, जय सिंह और उसकी पत्नी मीना को मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे सभी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
युवती सोमवार शाम को लापता हो गई और सात लोगों के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।