Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंकानपुर में मिले आधा दर्जन नरमुंड

कानपुर में मिले आधा दर्जन नरमुंड

KANPUR : यूपी के मैनचेस्टर कानपुर से खबर दिल दहला देने वाली है। वहां पनकी क्षेत्र से जवानों के नरमुंड मिलने से दहशत का महौल है। गौरतलब है कि पनकी थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में सोमवार एक प्लाट में चार नरमुंड मिलने से हड़कंप मच गया।

एसपी (वेस्ट) अनिल कुमार के मुताबिक बरामद नरमुंड काफी पुराने हैं और यह बालिग़ लोगों के हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें कहीं से लाकर यहां डाला गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने नरमुंडों को कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोंनों लोगों ने एक प्लाट में नरमुंड पड़े देखे। सभी पर सिंदूर और कालिख लगी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले एक नरमुंड कुत्ता उठा ले गया। पुलिस ने चारों नरमुंडों कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस नरमुंड के कंकाल पुराने बता रही है और तंत्र-मंत्र के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जता रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular