Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंरास्ते पर दबंगो का कब्जा ग्रामीण चले कीचड़ में

रास्ते पर दबंगो का कब्जा ग्रामीण चले कीचड़ में

BALIA : बलिया जिले के रसड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर में सार्वजनिक जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे गांव के मुख्य मार्ग में पानी भरने की समस्या ने जन्म ले लिया है।गौरतलब है कि यह प्राब्लम पिछले चार महीनों से ज्यादा से बनी हुई है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के द्वारा नाली निकासी के लिए हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक सहित उप जिला अधिकारी से निवेदन किया गया है।

राजस्व निरीक्षक का कहना है कि जमीन खादी गड्ढा के नाम से आवंटित है और खादी गड्ढे की जमीन में गांव के सार्वजनिक नाली के पानी का निकास नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को हर समय अपने घरों से बाहर जाने के लिए इस भारी जलजमाव को पार करना पड़ता है।

यही नहीं ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चों एवं हम लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती हैं। जिससे यहां पर हर समय संक्रमण का भी खतरा बना रहता है।
जबकि सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम रसड़ा को पत्र के माध्यम से अपनी समस्या बताई लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है और गांव में बवाल का बिंदु बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular