SC/ST Act को खत्म करने के लिए अयोध्या में इस व्यक्ति ने निकाला ताज़ा खून
21 November, Sarkar Today:अयोध्या के सदर तहसील के पास हेमू कॉलोनी पार्क में पिछले 1 महीने से राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया धरना प्रदर्शन चल रहा है। ष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया केंद्र सरकार से मांग है कि एससी/एसटी एक्ट SC/ST Act हटाया जाए इसके साथ ही जातिगत आरक्षण को भी समाप्त किया जाए।
जब एक महीने का समय गुजर गया और प्रशासन की कान पर जू नहीं रेगी तो राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने आज अपने खून से हस्ताक्षरित एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। उसमें मांग की गई है कि एससी/एसटी एक्ट SC/ST Act का दुरुपयोग किया जा रहा है इसको हटाया जाए।
जातिगत आरक्षण से सवर्णों को नौकरी नहीं मिल पा रही है इसलिए आरक्षण को भी हटाया जाए। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी SC/ST Act एक्ट हटाने की मांग नहीं मानी गई तो राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि वह लंबे समय से इस मांग पर डटे है लेकिन उनकी मांग तो दूर कहीं कोई सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो लखनउ और उसके बाद दिल्ली में भी धरना प्रर्दशन किया जाएगा। जय प्रकाश मिश्रा ने धरना स्थल पर ही सीरिंज से खून निकाला और वहीं पर सभी के सामने एससी/एसटी एक्ट SC/ST Act को समाप्त करने के लिए चिटठी लिखना शुरू कर दी।