BARELY : बरेली से खबर अजीबो गरीब है। जिस मां ने अपनी कोख से बच्चों को जन्म दिया आज वही मां अपने द्वारा जन्मे बच्चों के साथ रहने से न सिर्फ मना कर रही है बल्कि उसने अपने पति का घर भी छोड़ दिया है। कलयुग की इस मां का नाम रूबी खान है।
बरेली के बकरगंज में अफसर अली का खेलता खाता परिवार रहता है। न जाने इस परिवार को किसकी नजर लग गयी कि अब मां ही बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती। अफसर अली और रूबी खान के तीन बच्चे हैं। अलिना, शान और अनमता। एक दिन सुबह सुबह जब यह लोग सो कर उठे तो अपनी मां और सबसे छोटी बेटी अनमता को अपने बीच नहीं पाया।
बच्चों और पति ने रूबी खान का सर्च आपरेशन शुरू किया। पति अफसर अली रूबीना को ढ़ूढने शहर के बाहरी इलाकों में जाते थे तो बच्चे अलिना और शान किराये के रिक्शे पर बैठकर उसमें लाउडीस्पीकर के जरिये अपनी मां को ढूढ रहे थे।
किसी ने इन बच्चों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया और उसकी मां रूबी खान तक भी पहुंचा। एक दिन रूबी सुबह—सुबह थाने पहुंच गयी। बच्चों ने अपनी मां को सामने देखा तो खुशी का ठिकाना न रहा। अलिना और शान ने मां के गले लगना चाहा तो उसने वह भी ठुकरा दिया।
खबर लिखे जाने तक वह अपने पति बच्चे अलिना और शान के साथ नहीं रहना चाहती। वह चाहती है कि उसे यह लोग छोड़ दे। वह अपनी छोटी बेटी अनमता के साथ अपनी बहन के घर पर रहना चाहती है।



