Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंरेपिस्ट को टाइगर खा गया!

रेपिस्ट को टाइगर खा गया!

PILIBHEET: भगवान के घर देर हो सकती है अंधेर नहीं। इस जीवन में जैसे कर्म आप ने किये हैं वैसे ही फल भी आप को मिलेगा। खबर पीलीभीत से हैं जहां एक लड़की का रेप कर उसके परिवार को मारने वाले अरोपी का क्षतविक्षिप्त शव टाइगर रिजर्व फारेस्ट में मिला है।

इस 25 वर्षीय युवक जगदीश कश्चप पर अरोप है कि उसने 6 सितंबर को 22 वर्षीय एक युवती
का अपहरण कर उसका रेप किया था। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया क पुलिस जगदीश को लंबे समय से ढूढ रही थी। पुलिस को न तो जगदीश मिला और न ही जगदीश के पिता का कोई सुराग अब तक मिला था।

मृतक का शव जंगल में गर्दन से अलग पाया गया। पहली बार जंगल में शव को स्थानीय लोगों ने देखा जो कि जंगल में लकड़ी बीनने जाते हैं। स्थानीय लोगों ने उस आदमी के परिवार को सूचित किया, जिन्होंने अब युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular