Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

​हैवानियत की इंतेहा, तिवारी ब्रदर्स की आंखे निकाल कर हुई थी हत्या

MIRZAPUR : यूपी के मिर्जापुर में लालगंज निवासी तीन चचेरे भाइयों की विंध्याचल के लेहड़िया बंधी में डूबने से मौत नही हुई थी बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस बात की पुष्टि दो डॉक्टरों की पैनल द्वारा किये गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। बताया जा रहा है कि आंखें फोड़कर और गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या हुई है। पुलिस इसी रिपोर्ट के आधार पर घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई है। 

रात दो बजे से सुबह छह बजे तक चले पोस्टमाटर्म के दौरान पाया गया कि किशोरों की डूबने से मौत नही हुई है। उनकी हत्या हुई है। उनके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए है। इससे कहा जा रहा है कि उनके चेहरे पर हमला करके उन्हें मारा गया है।

एडीजी जोन वाराणसी ब्रज भूषण, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिजनों से मिलकर मामले में पूछताछ की। एडीजी जोन ने आईजी से तत्काल घटना का अनावरण कराने का निर्देश दिया।

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र शशांक तिवारी(14) पुत्र राकेश तिवारी, शिवम(14) पुत्र राजेश तिवारी, हरिओम(14) पुत्र मुन्ना तिवारी मंगलवार की दोपहर एक साथ धसड़ा के जंगल में बेर खाने गए थे। वो देर शाम तक घर वापस नहीं आए थे।

उनके घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो वे जंगल में ढूंढने गए। देर रात पता न चलने पर परिजन घर लौट आए। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन की तो बुधवार की दोपहर बाद तीनों के कपड़े विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया जंगल की बंधी के भीटे पर मिले।

परिजनों ने पुलिस की मदद से बंधी में खोजबीन की तो तीनों के शव बरामद हो गए। बच्चों के गले में चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories