KANNAUJ : यूपी से दर्दनाक खबर आ रही है जोकि इस प्रकार है। यूपी के कन्नौज में आज सुबह तड़के एक रोड एक्सीडेंट में पांच साधू घायल हो गये हैं। इनमें से दो साधू बाबा की हालत ज्यादा खराब है। सभी साधुओं को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में ये साधु यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटना का शिकार हो गया। सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना में पांचों साधू घायल हुए हैं। जिनमें दो की हलात गंभीर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि वे घायल साधुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को बिना देर किए मौके पर पहुंचने को कहा।
साधुओं को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
आगरा से लखनऊ जाते समय ये हादसा हुआ घटित हुआ है।