Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

ठाकुर अमर सिंह की ज़मीन हड़पने के चक्कर में…

GONDA : अब फिल्मी कहानिकया हकीक़त की दुनिया में जमीन पर उतर आई है। और इन कहानियों को गढ़ने वाले कोई आम लोग न होकर जब भगवान के पुजारी निकले तो यह और खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। गोड़ा में हैरान करने वाली घटना उस समय घटित हुई थी जब एक पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

अब पुलिस तफशीश के बाद रहस्य से पर्दा उठ चुका है और मामला इस प्रकार खुला है कि यह हमला पुजारी सम्राट दास ने खुद करवाया था, क्योंकि वह अमर सिंह को झूठे मामले में फंसा कर उसकी 120 बीघा जमीन हड़पना चाहता था।

गोंडा पुलिस ने इस प्रकारण में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरेमनोरमा गांव के हरिद्वार सिंह बाग से मुन्ना सिंह, विपिन, नीरज सिंह, सोनू सिंह, महंत सीताराम, शिव शंकर सिंह और विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

गोंडा के एसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि सम्राट दास को कंधे पर गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने सोनू सिंह, महंत सीताराम, और मुन्ना सिंह के पास से देसी तमंचा जब्त किया है। मुन्ना ने कथित तौर पर पुजारी पर गोली चलाई थी। जिसके बाद पुजारी ने दावा किया कि अमर सिंह ने मुकेश सिंह, भयहरण सिंह और दरोगा सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला किया था, जब वह 10-11 अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहा था.

गोंडा एसपी ने कहा कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। अभियुक्त विनय कुमार यहां तक कि अमर सिंह के खिलाफ आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार दोनों ने अमर सिंह को फंसाने की साजिश रची।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories