Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

परेशान आत्माओं को मुक्त होने के​ लिए एक वर्ष और करना होगा इंतेजार

VARANASI : पूर्वजों को तर्पण करने का 16 दिनों का पितृ पक्ष बुधवार से शुरू हो गया है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण वाराणसी में पिशाच कुंड वीरान नजर आ रहा है। पिशाच कुंड ऐसी जगह है, जहां अशांत आत्माओं के उद्धार के लिए अनुष्ठान और प्रार्थनाएं की जाती हैं।

पुजारी अरविंद पांडे ने बताया, जब लोगों की अप्राकृतिक मौत होती है तो उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिलती है। कई मामलों में वे अपने करीबी लोगों और प्रियजनों को परेशान करते हैं और हम उन्हें भूत के रूप में संदर्भित करते हैं। पितृ पक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से और यहां तक कि विदेशों से भी लोग त्रिपिंडी श्राद्ध करने के लिए यहां आते हैं। इसमें तीन ब्राह्मण अनुष्ठान करते हैं। इससे आत्मा को मुक्ति मिलती है और फिर वे लोगों को परेशान नहीं करते हैं।

पांडे ने कहा कि इस रस्म का वर्णन स्कंद पुराण में भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा, इस मंदिर और कुंड का इतना महत्व है कि न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी यहां अनुष्ठान करने जाते हैं। इन पारलौकिक शक्तियों को समझने के लिए अमेरिका, जापान, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी जैसे देशों से लोग हमारे पास आए हैं।

इस साल अधिकांश भक्त त्रिपिंडी श्राद्ध करने के लिए गया गए हैं। पुजारी ने कहा, यहां जो अनुष्ठान किया जाता है, उसे ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। इसमें भक्त की यहां उपस्थित होना जरूरी है। लिहाजा अब हमें यहां भक्तों के आगमन के लिए और परेशान आत्माओं को मुक्त करने के लिए एक साल तक इंतजार करना होगा।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories