कोरोना पेशेंट के इलाज का खर्च 8 करोड़

Agency : 8 करोड़ में तो नया नर्सिंग होम बन जाएगा और न जाने कितनों का इलाज हो जाएगा। कोरोनाकाल का यह केस भी अजीबो गरीब है कि अमेरिका के एक अस्पताल में 62 दिनों तक कोरोनावायरस से जूझने वाले एक बुजुर्ग को 11 लाख डॉलर (लगभग आठ करोड़ रुपये) का चौंका देने वाला 181 पन्नों का बिल सौंपा गया है।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जिस वक्त उनको हास्प्टिल में भर्ती कराया गया था उस समय वह आखिरी सांसे ले रहे थे। इनका नाम माइकल फलोर है और उनकी आयु 70 बरस है। वह वॉशिंगटन राज्य के किंग काउंटी के एक शहर इस्साक्वा में स्वीडिश मेडिकल सेंटर में सबसे लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। लंबे समय तक अस्पताल में रहने वाले फ्लोर को यह तो जरूर लग रहा था कि उनका बिल कुछ बड़ा होगा, मगर जब उन्हें 181 पन्नों का लंबा-चौड़ा बिल थमाया गया तो उनके होश उड़ गए।

सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले वह मौत के इतने करीब थे कि उस समय एक नर्स ने उनके कान पर फोन रखा था और दूसरी ओर उनकी पत्नी व बच्चे उन्हें अंतिम अलविदा कहने के लिए फोन पर थे। वेस्ट सिएटल में अपने घर में आराम कर रहे फ्लोर ने कहा कि जब उन्होंने अस्पताल का बिल देखा तो उनका दिल दूसरी बार लगभग फेल हो गया।

उनके आईसीयू के कमरे का बिल प्रति दिन 9,736 डॉलर था, जोकि कुल 408,912 डॉलर बन चुका था. इसके अलावा 29 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने का अलग से खर्च जोड़ा गया, जो करीब 82215 डॉलर था। इसके अलावा इलाज के दौरान दो दिन ऐसे भी थे, जब माइकल के दिल, किडनी और फेफड़ों ने काम करना बेहद कम कर दिया था। इन दो दिनों में उन्हें जीवित रखने के लिए तकरीबन 100,000 डॉलर का खर्च आया। उनके बिल में करीब एक चौथाई खर्च दवाइयों का था। अच्छी खबर यह है कि माइकल फ्लोर के पास बीमा होने के चलते उन्हें बिल का अधिकांश खर्च नहीं चुकाना पड़ेगा।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories