Homeदुनियानेपाल बैठा चीन की गोद में जल्द करेगा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई...

नेपाल बैठा चीन की गोद में जल्द करेगा माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की सह-घोषणा

बीजिंग, एजेंसी : पाली भूमि प्रबंध, सहयोग और गरीबी उन्मूलन मंत्री पद्मा कुमारी एरियल ने कहा कि नेपाल सरकार चीन के साथ चर्चा करेगी कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की सह घोषणा कब की जाए।

2019 के अक्टूबर को चीन और नेपाल के नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों पक्ष माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की सहघोषणा करेंगे और वैज्ञानिक अनुसंधान कार्य का सहयोग करेंगे।

नेपाली भूमि प्रबंध, सहयोग और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के अधिकारी सुहिर डांगर ने कहा कि चीन द्वारा फिर एक बार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापता है, जो एक अर्थवान बात है।

गत वर्ष नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को मापा था। उन्होंने कहा कि नेपाल ने डेटा का निपटारा करने के अंतिम चरण में प्रवेश किया है। नेपाल जल्द ही माउंट एवरेस्ट की नयी ऊंचाई बता सकेगा।

गौरतलब है कि 27 मई की सुबह 11 बजे 8 चीनी पर्वतारोही सफलता से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे और इस की ऊंचाई मापी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular