मेष:
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होगी।आपका मनोबल बढ़ेगा।कारोबार में बेहतरी आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। हालांकि आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। आय के साधन में वृद्धि होगी। पास के किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा।
वृषभ:
लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस की संभावना कम है। आज पत्नी की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ तनाव हो सकता है।दिन के उत्तरार्द्ध में सुधार होगा।
मिथुन:
आज प्रयास करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। दिनभर भागदौड़ करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिन्तकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी और निवेश में लाभ होगा। आपके भविष्य के लिए धन का संचय होगा।
कर्क:
खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की परेशानी हो सकती है, अतः आज के दिन विशेष सतर्कता बरतें। आज कोई सामने से आकर आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके और उनके संबंधों में भी सुधार होगा। परिवार के साथ शाम का वक्त अच्छी बीतेगा।
सिंह:
आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। कोई नया काम या अनुबंध मिल सकता है। लेकिन देखभाल कर ही कोई कार्य करें। आज आपका कोई पुराना रुका कार्य फिर से बनने की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आज आपको लाभ होगा। मन में अपनापन रहेगा।
कन्या:
आज आपका दिन अनुकूल है। हर मामले में आपको लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत मिल रहा है। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में हो सकता है। जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा।
तुला:
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। पिछले कई मास से बंद पड़े माल का आगमन फिर से शुरू हो सकता है।
वृश्चिक:
आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाए।आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका है। सावधान रहें। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है।
धनु:
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। करियर के मामले में नवयुवकों को लाभ होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की बात हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ वाला दिन है। किसी से खास अनुबंध हो सकता है।
मकर:
आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। अत्यधिक परिश्रम के द्वारा योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोटादि का भय बना रहेगा सवधान रहें।
कुंभ:
आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च, आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में व्यापार के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन आपसी बातचीत से मामला हल हो जाएगा।
मीन:
आज कोई नया कार्य न करें, जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न हो सकती है। दुर्घटना की आशंका है। जरूरी हो तभी घर से निकलें। वाहन चलाने में भी विशेष सावधानी रखें।