Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

काले—गोरे की लड़ाई में पिस रहा अमेरिका वाशिंगटन में कर्फ्यू 11 पुलिसकर्मी घायल

Washingtonian: अमेरिका और यूरोप में लंबे समय से काले और गोरे के बीच मतभेद चल रहे हैं। यह मतभेद उस समय हिंसक हो गये जब एक पुलिसकर्मी डेरेक चाउविन ने 46 वर्षीय फ्लॉयड को उसकी गर्दन पर घुटना रखकर पकड़ा।

फ्लायड बार बार यही कह रहे थे कि वह सांस नहीं ले पा रहे हैं उन्हें छोड़ दिया जाए। लेकिन गोरे पुलिस अधिकारी ने उनकी एक न सुनी और हिरासत के फ्लायड की मौत हो गयी।

अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद व्हाइट हाउस के पास विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वाशिंगटन डी.सी में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वाशिंगटन डी.सी की मेयर मूरियल बोसर ने कहा कि मिनियापोलिस की पुलिस हिरासत में एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद व्हाइट हाउस के बाहर रविवार रात को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर वह शहरव्यापी कर्फ्यू लगा रही हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कर्फ्यू (अमेरिकी समयानुसार) 31 मई रविवार रात 11 बजे से 1 जून सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस के समर्थन के लिए डी.सी. नेशनल गार्ड को भी बुलाया है। अमेरिका की राजधानी में फ्लॉयड की मौत के विरोध में रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ।

वाशिंगटन डीसी के चीफ ऑफ पुलिस पीटर न्यूजहैम ने कहा, “मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने शनिवार रात 17 लोगों को गिरफ्तार किया और विरोध-प्रदर्शन के दौरान 11 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।”

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories