Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंरेलिंग में घुसी वैगन—आर, महिला की मौत

रेलिंग में घुसी वैगन—आर, महिला की मौत

Amethi : अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के चकबहेर में एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन वैगनआर कार डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतका के बेटे और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतका रेशमा बानो पत्नी गुलाम मोहम्मद (45) अपने बेटे सद्दाम (21) व बहु निगार फातिमा (20) के साथ अपने घर लौहर दक्खिन, रसूलपुर, थाना धम्मौर, जिला सुल्तानपुर से जगदीशपुर के रास्ता मऊ गांव किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी अचानक मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के चकबहेर में गाड़ी का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर पलट गई. जिसमें रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे व बहु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया और दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular