Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंईद पर लगा दो कर्फ्यू

ईद पर लगा दो कर्फ्यू

मोहम्मद आजम खान ने मुस्लमानों को बताया जाहिल

कहा नये कपड़े खरीदने के लिए बेताब हैं मुस्लमान

LUCKNOW : सऊदी अरेबिया की तरह भारत में भी ईद पर कर्फ्यू लगाने की मांग की जा रही है। मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आज़म खान ने विवादास्पद बयान दिया है। उनका कहना है कि जाहिल मुस्लमान ऐसे नहीं मानेंगे और नये कपड़े खरीदने के लिए घरों से बाहर जरूर निकलेंगे।

ऐसे में जब कोरोना के चलते लाकडाउन है और यदि लोग निकलेंगे तो स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि ईद पर कर्फ्यू हो ताकि यह लोग अपने—अपने घरों में रहे। उन्होंने सीएम योगी से ​फौरन फैसला लेने का आग्राह किया है।

गौरतलब है कि आजम खान समय—समय पर इस तरह के बयान देते रहते हैं। एक ओर जहां अलविदा की नमाज को अदा करने के लिए जगह—जगह से मस्जिदों के ईमाम नमाज पढ़ने के लिए ढील देने की बात कर रहे हैं वहीं आजम खां कर्फ्यू लगाने की बता कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक सउदी अरब में ईद से एक दिन पहले और ईद के एक दिन बाद तक के लिए कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया गया है। कारसेवक मंच के नेता भी इसी व्यवस्था को देश में लागू करन चाहते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Sarkar Today

RELATED ARTICLES

Most Popular