Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

नेपाल की नई चाल तराई बेहाल

BEHRAICH : भारत को परेशान करने के इरादे से नेपाल के द्वारा लगातार नई चाल चली जा रही हैं। ताजी मिसाल पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के पानी को लेकर है। नेपाल अब बरसात के पानी को अपने डैम में स्टोर करने के बजाए भारत के मैदानी इलाकों में सीधे छोड़ रहा है। नेपाल की इस हरकत से सीमावर्ती जिले जनपद बहराइच में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं इस भयानक बाढ़ की वजह से जनपद बहराइच की 3 तहसील क्षेत्र के 70 से अधिक गावँ प्रभावित हो रहे हैं।

लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से सरयू नदी उफान पर आ गई है और तेजी से कटान करते हुए महसी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव का अस्तित्व समाप्त कर चुकी है। विकराल रूप धारण किए हुए सरयू नदी प्रतिदिन सैकड़ों बीघा जमीन काटते हुए नदी में समाहित कर रही है जिससे खेतों में लगा धान और गन्ने की फसल नदी में समाहित हो रही है।

यही नहीं इस विकराल नदी के बहाव में अब तक तमाम घर कट चुके हैं। खेत और घर नदी में समाहित होने के बाद टिकुरी, गोलागंज,कायमपुर, भौरी समेत दर्जनों गांवों के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है।

जिलाधिकारी शम्भू कुमार के अनुरोध पर शासन द्वारा इन बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों की निगरानी रखने के लिए NDRF की टीम को भी लगा दिया गया है। बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों की परेशानियों को देखने के लिए जिलाधिकारी शंभू कुमार ने एनडीआरएफ की टीम के साथ इलाके का जायजा लिया और राहत राशि वितरण किया।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories