Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंअब लंबी दाढ़ी के साथ लोगों के बीच जाएंगे डा0 कफील

अब लंबी दाढ़ी के साथ लोगों के बीच जाएंगे डा0 कफील

MATHURA : डा कफील जब जेल गये थे तो उन्होंने मक्खी दाड़ी रखी थी लेकिन जब वह जेल से बाहर निकले तो उनकी दाड़ी काफी लंबी हो चुकी है। 240 दिनों तक जेल में रहने वाले कफील की बातचीत के लहजे में भी परिवर्तन है और बाडी लैंग्वेज भी बदल चुकी है। संभवत: अब डाक्टर काफील इसी लंबी दाढ़ी के साथ लोगों के बीच मे जाकर अपनी बात रखे।

कोर्ट के आदेश के बाद डा कफील को देर रात 12 बजे रात के बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद सबसे पहले उन्होंने खुद को किसी दूसरे मुकदमें में फंसाने की बात कही और खुद के जीवन को खतरा बताया। गौरतलब है कि अलीगढ़ में एक जलसे के दौरान उनके दिये गये बयान के बाद उनहें गिरफ्तार कर लिया गया था।

डा कफील के ऊपर लगे देश द्रोह के आरोप को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस आदेश का असर डा अययूब की रिहाई पर भी असर डालेगा। क्या आजम खा को भी जेल से छुटटी मिलेगी? यह बड़ा सवाल है।

रिहा होने के बाद डॉ कफील ने मथुरा जेल प्रशासन और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर कफील ने कहा, ‘मैं जुडिशरी का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इतना अच्छा ऑर्डर दिया है। सभी 138 करोड़ देशवासियों का धन्यवाद और उन लोगों का धन्यवाद जिन्होंने संघर्ष में मेरा साथ दिया।’

RELATED ARTICLES

Most Popular