Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंमजदूरों पर आफत, बस पल्टी, 30 मजदूर घायल

मजदूरों पर आफत, बस पल्टी, 30 मजदूर घायल

KANNUJ : बिहार के बेतिया से दिल्ली के प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक निजी बस तालग्राम क्षेत्र में पलट गई। इस घटना में 30 प्रवासी मजदूर घायल हो गए है जिनका इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज और नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। हादसा निजी बस के पलट जाने और आग लगने से हुआ।

पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीआईईडीए) के कर्मियों ने बचाव कार्य करते हुए आग को बुझाया। इस बात की आशंका है कि इंजन के गर्म होने के कारण आग लगी।

छिबरामऊ के सर्कल अधिकारी शिव कुमार थापा ने कहा कि बस, लगभग 125 प्रवासी मजदूरों को दिल्ली ले जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि जो यात्री हादसे में एकदम सही सलामत रहे या मामूली रूप से घायल हुए, उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।

प्रवासियों ने बेतिया जिले से निजी बस बुक की थी और दुर्घटना तब हुई जब झपकी आने के कारण ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण हट गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular