Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

सीएम ने कहा थैंक्यू पीएम

KUSHINAGAR : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रिलेटेड मीटिंग की। सीएम योगी ने कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 20 वर्षों से अधिक की मांग को स्वीकार करते हुए जनपद कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण कराया है। आगामी 2 माह के अन्दर इस हवाई अड्डे से अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवा का संचालन भी प्रारम्भ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुद्धिस्ट सर्किट का केन्द्र बिन्दु कुशीनगर है। दुनिया से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यहां आते हैं। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। उत्तर प्रदेश बौद्ध सर्किट की दृष्टि से समृद्धशाली प्रदेश है। 6 प्रमुख स्थान उत्तर प्रदेश में भगवान बुद्ध की स्मृतियों के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें कुशीनगर उनकी महापरिनिर्वाण स्थली है। सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी।

श्रावस्ती में सर्वाधिक चतुर्मास भगवान बुद्ध ने व्यतीत किए थे। इसके अलावा, कौशाम्बी और संकिशा भी उत्तर प्रदेश में हैं। श्रीलंका, थाईलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, जापान, सिंगापुर सहित दुनिया के तमाम देश कुशीनगर के साथ एयर कनेक्टिविटी चाहते थे। कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश का चैथा एयरपोर्ट है। वर्तमान में प्रदेश में 02 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। जेवर, गौतमबुद्धनगर में भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माणाधीन है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश को बहुत सहयोग मिल रहा है, जिससे राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई सेवाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। प्रदेश की अनेक एयर स्ट्रिप को भारत सरकार के सहयोग से एयरपोर्ट में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ इण्टरनेशनल स्टडी के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर को शैक्षिक भ्रमण की योजना भी बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर कार्यवाही चल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाने से विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की बाउण्ड्रीवाॅल की मरम्मत के साथ-साथ उन पर कंटीले तार भी लगाए जाएं और सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किए जाएं। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक स्वीकृति दी जा चुकी है। एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन को कुशीनगर के विकास के लिए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories