अयोध्या में जमकर हुआ हंगामा

AYODHYA : अयोध्या जनपद के फैजाबाद शहर में ठेले पर बेचने वाले युवा फल व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों लोगों की संख्या में पुरूष और महिलाएं सड़क पर उतर आई और मारवाड़ी सेवा सदन के पास फतेहगंज देवकली रोड जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सही समय पर घायल का इलाज नहीं किया गया।

यही नहीं दुर्घटना करने वाले आरोपी कार चालक को भी पुलिस ने छोड़ दिया जिसके कारण परिजन व स्थानीय लोग जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल कोतवाली नगर के फतेहगंज के पास 2 दिन पूर्व फतेहगंज से अपने आवास वजीरगंज केवटहिया जाते समय एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिस वारदात की पूरी फुटेज एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी युवक अनिल सोनकर को फैजाबाद अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां पर आज सुबह उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सड़क पर आ कर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन पुरुष या महिला कोई भी मानने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने मोर्चा संभाला। किसी तरह से आक्रोशित लोगों को जिला प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत किया।

परिजनों की मांग है कि उन्हें 50 लाख रुपए परिवार के एक सदस्य को नौकरी व आरोपी का ड्राइवर को दंडित किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनकी जो वाजिब मांगे हैं वह मानी जाएगी। वही भीड़ ने जनपद में लागू धारा 144 महामारी कोविड-19 गाइडलाइन को तोड़ते हुए सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा कर दी। पुलिस उन पर भी कार्रवाई करने जा रही है।

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories