Homeअपराधबंगाल की लड़कियां, इंदौर के लड़के

बंगाल की लड़कियां, इंदौर के लड़के

INDORE : इंदौर के विजय नगर इलाके से पुसिल ने एक बड़े सेक्स रैकेट संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इंटरनेशनल गिरोह के पास बंगाल की दर्जनों लड़कियों को बरामद किया गया है। यह लोग बांग्लादेश से अवैध रूप से सीमा पार करा कर युवतियों को देह व्यापार के गोरखधंधे में धकेल देते थे।

पुलिस अबतक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बंग्लादेशी युवतियों को आरोपियों द्वारा बताए गए पीतमपुर स्थित ठिकानों से बरामद किया है बांग्लादेशी युवती की शिकायत पर महाराष्ट्र गुजरात और बांग्लादेश के दलालों पर मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल विजय नगर पुलिस ने देह व्यापार की जानकारी के बाद पुलिस ने महालक्ष्मी स्थित होटल में दबिश देखकर बांग्लादेशी युवतियों को बरामद किया था वहीं इस पूरे मामले में 10 से भी अधिक आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले चुकी है।

न्यायालय से रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पीथमपुर में पुलिस ने रेस्क्यू कर चार युवतियों को बरामद किया है लगभग अब तक पुलिस 20 से भी अधिक युवतियों को सकुशल पुलिस बरामद कर चुकी है।

जिन्हें देह व्यापार का गोरख धंधा कराने वाले गिरोह द्वारा बांग्लादेश की सीमा से अवैध रूप से भारत लाने के बाद उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया जाता था पुलिस ने बांग्लादेश की शिकायत पर गुजरात महाराष्ट्र और बांग्लादेश के दलालों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular