Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

दुनिया कोविड -19 अपडेट 27 मई, सुबह 11 बजे तक

दुनिया भर में कोविड 19 की चपेट में आये लोगों की संख्या 55 लाख के करीब पहुंच चुकी है। जिसमें 3 लाख 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका

अमेरिका की बात करें, तो यहां महामारी से मरने वालों की संख्या भी 1 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। अमेरिका में संक्रमण के सर्वाधिक 16 लाख 62 हजार 302 मामले दर्ज किए गए हैं।

ब्राजील

कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 74 हजार 898 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 3 लाख 53 हजार 427 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, 2 लाख 62 हजार 547 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 35 हजार 400 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 30 हजार 158 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 83 हजार 67 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 80 हजार 600 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 57 हजार 814 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 44 हजार 950 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 37 हजार 724 मामलों के साथ ईरान और 1 लाख 23 हजार 979 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 996 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 877 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 460 मौतों के साथ फ्रांस, 26 हजार 834 मौतों के साथ स्पेन और 23 हजार 473 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं।

इजरायल

इजरायल में कोरोनावायरस महामारी के 23 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 16 हजार 757 हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी है।

ब्रिटेन

ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के चलते 134 नई मौतों के बाद देश में कोविड-19 संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 37 हजार 48 हो गया है। डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इन मौतों में हॉस्पिटल, केयर होम्स सहित अन्य सभी सरकारी व्यवस्थाओं के आंकड़े शामिल हैं।

फ्रांस

फ्रांस में कोरोनावायरस महामारी से अब तक 28 हजार 530 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 1 लाख 45 हजार 555 लोग कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या में 1 लाख 841 लोग वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से 17 हजार 807 को इंटेंसिव केयर में रखा गया है। वहीं, उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 65 हजार 879 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories