Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंदेसी टूरिस्ट के मामले में यूपी नम्बर वन

देसी टूरिस्ट के मामले में यूपी नम्बर वन

LUCKNOW : तमाम यूपी वासियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। पार्यटन के आंकड़ों के हिसाब से देसी पर्यटन के रूप में यूपी पूरे देश में प्रथम स्थान पर आया है। यह इस बात का संकेत है कि यदि हम इस ओर और बेहतर दिशा में काम करे तो नतीजे और उत्साहवर्धक हो सकते हैं।

पिछले साल इस कैटेगरी में यूपी सेंकेड पोजिशन पर था। प्रमुख सचिव पर्यटन ने इस सम्बन्ध में अवगत कराया कि वर्ष 2019 में 53,58,55,162 भारतीय पर्यटक प्रदेश में भ्रमण के लिए आये थे। इस अवधि में 47,45,181 विदेश पर्यटक भी प्रदेश में आये थे।

विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर राज्य का स्थान तीसरा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में अनेक परिपथ चिन्हित किये गये हैं। इसमें रामायण सर्किट, बृज सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, जैन सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट आदि प्रमुख हैं।

इन परिपथों के सभी पर्यटक स्थलों के उच्चीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय, राज्य एवं जनपद स्तरीय विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों का नवीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पर्वों, महोत्सवों एवं मेलों आदि के आयोजन एवं इनके व्यापक प्रचार-प्रसार से पर्यटकों के लिए नये आकर्षण उपलब्ध हुए हैं।

राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक सौन्दर्य के भी अनेक स्थान हैं। वन्यजीव आदि से जुड़े अनेक स्थान भी प्रदेश में हैं। विविधतापूर्ण पर्यटन आकर्षण से समृद्ध होने तथा पर्यटकों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश, देश-विदेश में महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular