Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

एक कार को 12 बार बेचने वाला गिरफ्तार

NOIDA : लंबे समय से नोएडा पुलिस की आंख की किरकिरी बना एक कार चोर आखिरकार पकड़ में आ ही गया। अमरोहा का रहने वाला मनोत्तम त्यागी नोएडा में शातिराना ढंग से कार चोरी कर बेचने का धंधा करता था। इस चोर की खासियत यह है कि यह एक ही कार को बार—बार चुरा कर बेचता था।

मनोत्तम फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर ठगी कर रहा था। आरोपी ने अपने दोस्त की कार को 12 बार चोरी करके ओएलएक्स पर बेचा। दरअसल आरोपी कार को बेच कर फिर उसे चोरी कर लिया करता था और फिर बेच देता था। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार फर्जी नम्बर प्लेट के साथ, दो मोबाइल फोन, तीन फर्जी पैन कार्ड और तीन फर्जी आधार कार्ड के अलावा कैश बरामद किया है।

आरोपी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओएलएक्स पर बेचने के लिए विज्ञापन देता था। वहीं आरोपी कार में जीपीएस भी लगाकर रखता था। उसके बाद ग्राहक से मिलकर उससे पैसे लेकर कभी कार को स्टार्ट ना होने का बहाना बनाकर, कभी कागजों की फोटोकॉपी का बहाना बनाकर, कार को वहां से भगा कर ले जाता था।

एक बार इस आरोपी ने एक ग्राहक को स्विफ्ट कार इसी प्रकार से 2 लाख 30 हजार में बेची। उसके बाद जीपीएस की मदद से कार को ट्रेश कर के कार की दूसरी चाभी से चोरी कर के ले गया। इसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 24 में मामला दर्ज है।

आरोपी अन्य जिलों तथा उत्तराखंड राज्य में भी इसी प्रकार के अपराध करता रहा है। जिसके संबंध में आधा दर्जन से अधिक अभियोग नोएडा तथा उत्तराखंड में इसके खिलाफ दर्ज है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories