Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

UP सावधान! कोरोना से 24 घंटे में इतनी हुइ मौतें

LUCKNOW : यूपी के मुख्य सचिव द्वारा आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में 1788 पाॅजिटिव केस मिले हैं जिनमें 2040 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 25 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में कुल 23,035 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घण्टों में 1,34,064 सैम्पल टेस्ट किये गये हैं तथा अब तक कुल 1,51,49,160 सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के जरिये कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिये आने वाले सभी गंभीर मरीजों का कोविड टेस्ट सुनिश्चित किया जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड से होने वाली मौतों की गहराई से समीक्षा की जाये तथा इसके निष्कर्षों से सीख लेकर भविष्य में होने वाली परिहार्य मृत्यु पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि गुणात्मक उपचार, उपयुक्त सर्विलांस तथा उपचार में विलंब की रोकथाम से जिन्दगियां बचाई जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज संज्ञान में आये हैं, उन इलाकों में टीम भेजकर साफ-सफाई, ड्रेनेज, नालियों की सफाई, एण्टीलार्वा दवा के छिड़काव आदि का निरीक्षण करा लिया जाये। इसके अलावा स्वच्छता के साथ-साथ कूलर का पानी नियमित अंतराल पर बदलने, गमलों में पानी इकट्ठा न होने देने, पक्षियों के लिये रखे गये वाटर पाॅट का पानी रोज बदलने, गड्ढों में पानी एकत्रित न होने देने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया जाये।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories