Meat Shop मीट दुकानों के लिए लखनऊ नगर निगम का फैसला!
SARKAR TODAY : लखनऊ नगर निगम और स्वास्थय विभाग की बैठक में एक फैसला लिया गया। यह फैसला लखनऊ में खुली मीट दुकानों (Meat Shop) को लेकर किया गया। दरअस्ल संक्रमक रोगों को फैलने से रोकने के लिए लखनऊ नगर निगम की महापौर संयुक्त भाटिया ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक का अयोजन किया था। बैठक का मुदद लखनऊ में किस तरह से संक्रमक रोगों पर रोकथाम लगाई जा सके।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि घनी आबादी के बीच में खुली मीट शॉप (Meat Shop) को तत्कला बंद किया जाए। नगर निगम सर्वे कर ऐसी जगहों को चिन्हित करें जहां मीट शॉप (Meat Shop) खोली जा सके। नगर निगम के प्रत्येक जोन में एक या फिर दो ऐसे छेत्रों को चिन्हित किया जाएगा जहां मांस मछली की दुकाने खोली जा सके।
बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया कि मीट और मछली की दुकानों (Meat Shop) को आबादी के क्षेत्र से बाहर किया जाएगा। इस बैठक का आयोजन लखनऊ नगर निगम के आफिस में संयुक्ता भाटिया मेयर की अध्यक्षता में किया गया।