Homeअपराधहद है, पेशाब कर रहे व्यक्ति की हत्या

हद है, पेशाब कर रहे व्यक्ति की हत्या

BEHRAICH : लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। जो चीज बात करने से साल्व हो सकती है उसी चीज के लिए लोगों को मार डाला जा रहा है। खबर बहराइच से हैं जहां एक 23 वर्षीय एक युवक की तीन—चार लोगों ने महज इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी। कि वह सार्वजनिक तौर पर पेशाब कर रहा था।

घटना बहराइच के खैरी डिकोली गांव की है। खबरों के मुताबिक सोहेल अपने चाचा के घर के सामने पेशाब कर रहा था। इस पर उसके पड़ोसियों राम मूरत, आत्मा राम, रामपाल, सनेही और मंजीत ने इस पर आपत्ति जताई और उस पर लाठी से हमला किया।

लाठी से हमले के कारण सुहेलगंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा चिंताराम ने शिकायत दर्ज की है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने हत्या के आरोपी राम मूरत, स्नेही और मंजीत को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular