HomeUncategorizedपटाखों से जली सांसद रीता जोशी की इकलौती पोती का निधन

पटाखों से जली सांसद रीता जोशी की इकलौती पोती का निधन

NEW DELHI : प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की आठ वर्षीया पोती का पटाखे जलाते समय आग से झुलस जाने के बाद निधन हो गया है। यह खबर अपने आप में बहुत ही दर्दनाक खबर है। रीता जोशी के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि इस बार एनजीटी ने पूरे देश में पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। प्रदेश सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों से पटाखे न छुड़ाने की अपील की थी। लेकिन दीपावली की रात लोगों ने जम कर पटाखे छुड़ाये थे।

सांसद रीता जोशी के निवास स्थान पर भी पटाखे छुड़ाये गये थे। पता नहीं कैसे सांसद रीता जोशी की पोती आग की चपेट में आकर झुलस गयी थी। रीता जोशी की पोती 60 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। सांसद जी के साथ यह हादसा दीपावली की रात ही पेश आया।

बच्ची को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स हास्पिटल ले जाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular