Saturday, May 2, 2026
26 C
Lucknow

सोनभद्र की बल्ले—बल्ले

SONBHADRA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत मीरजापुर और सोनभद्र के लिए 5,555 करोड़ रुपए से अधिक की कुल 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा शिलान्यास किया। इनमें 9 पाइप पेयजल परियोजनाएं जनपद मीरजापुर तथा 14 पाइप पेयजल परियोजनाएं जनपद सोनभद्र की हैं।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोनभद्र से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। जनपद सोनभद्र के आयोजन स्थल पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने से आमजन का जीवन आसान होगा। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को मिलेगा। इससे गन्दे पानी से होने वाली हैजा, टायफाइड, इंसेफेलाइटिस जैसी अनेक बीमारियों में कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि विंध्याचल के हजारों गांवों में पाइप से पानी पहुंचेगा तो इस क्षेत्र के बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा और उनका बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास होगा। हर घर नल पहुंचाने के अभियान को डेढ़ वर्ष हो रहे हैं। इस दौरान देश में 02 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवारों को उनके घरों के नल से शुद्ध पीने का पानी इन्तजाम किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी की विशेष कृपा है, जो लाखों परिवारों की भलाई के लिए शुद्ध पेयजल की योजना का शुभारम्भ हो रहा है। ‘नल से जल हर घर’ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले के धंधरौल बांध के करमांव गांव में उपस्थित होकर पूरी टीम के साथ जो प्रयास किया है, वह प्रशंसनीय है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories