Homeअपराधदोस्त की शादी में दोस्त की निकली अर्थी

दोस्त की शादी में दोस्त की निकली अर्थी

AMROHA : अमरोहा में शादी की खुशिया उस वक्त मातम में तब्दील हो गयी जब हर्ष फायरिंग में शादी में शामिल एक युवक को गोली लगी। गोली लगते ही बारात में हड़कम्प मच गया। जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसकी पहचान दुल्हन पक्ष की तरफ से आए आबिद अहमद के रूप में हुई है। खबर है कि एक और व्यक्ति को गोली लगी है जिसका नाम फिरोज बताया जा रहा है।

पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला इस प्रकार है कि अभी यह नहीं पता चला है कि फायरिंग जानबूझकर की गयी है या फिर अनजाने में हुई है। पहले फायरिंग आबिद अहमद ने की जिसकी गोली से दूल्हे का दोस्त फिरोज घायल हो गया।

सैदनगली एसएचओ राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा दावा किया गया है कि फिरोज और अहमद का विवाद हो गया था, और दूल्हे के दोस्त पर गोली चल गई। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular