Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

उदास है! आपकी खुशियों मे चार चांद लगाने वाले

MURADABAD: आप की खुशियों मे चार चांद लगा कर उसमें दोगुना उत्साह भरने का काम कर रहे बैंड—बाजा एसोसिएशन उदास है। उसने सरकार द्वारा हाल ही में लगाए गई पाबंदी का विरोध किया है और कहा है कि यदि उसकी मांगे न मानी गयी तो वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।

एसोसिएशन का कहना है कि पाबंदी का सबसे ज्यादा असर शादी विवाह में बैंड-बाजा से जुड़े व्यवसाय करने वाले तपके पर पड़ा है। जिसके चलते बैंड एसोशिएसन मुरादाबाद ने आगे आकर सरकार के सामने अपनी बात रखी है। एसोशिएसन के अध्यक्ष का कहना हैं कि अब तो नोबत सामूहिक आत्मदाह तक पहुँच गई है।

पिछले सात-आठ महीनों से गुरबत की जिंदगी बसर कर रहा बैंड-बाजा व्यवसाय से जुड़े तपके के सब्र का बांध उस समय और टूट गया। जब उत्तर प्रदेश सरकार ने शादियों में डीजे और बैंड-बाजा को बैन कर दिया। एसोशिएसन के अनुसार वो लोग नवबंर-दिसम्बर में होने वाले सहालग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जिसके लिए उन्होंने बाजार से पैसा भी ब्याज पर लिया हुआ है, और प्रदेश सरकार की तरफ से जारी की गई गाईड लाइन में बैंड, बाजा बारात पर लगे प्रतिबंध से वो लोग आहत है। अगर उन्हें राहत नही मिलती है तो उनके सामने आत्मदाह करने के अलावा कोई रास्ता नही बचेगा। इसके लिए सभी संगठनों से जुड़े लोग मुरादाबाद के गांधी पार्क में जमा हुए और एक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुँचे।

इन लोगों ने एक ज्ञापन सौपते प्रदेश की योगी सरकार से मांग की है कि उन्हें मध्य दिसम्बर तक कुछ रियायत दे दी जाए जिससे कि उनके परिवारो का पालन पोषण हो सके, वो कोविड19 की नियमावली का पूरी तरह से पालन करने को तैयार है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories