KANPUR : यह खबर अजीबो गरीब है और सोचने पर मजबूर करती है कि क्या कोई युवक इस तरह की हरकत कर अपने जीवन को खतरे में डाल सकता है। खबर कानपुर से हैं जहां एक युवक मौत और जिंदगी के झूल पर झूल रहा है। उर्सला हास्पिटल में भर्ती इस युवक की जिंदगी खतरे में है।
सविता बीनू नाम के इस युवक की पत्नी एक हफ्ता पहले मायके चली गयी थी। युवक ने कई बार कोशिश की कि पत्नी मायके से वापस आ जाये। लेकिन किन्ही कारणों से पत्नी मायके से वापस नहीं आयी तो युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। उसने चाकू से अपना गुप्तांग और गर्दन को काट डाला।
आनन फानन में उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस खबर से इलाके में रोष है और हर कोई युवक को ही दोष दे रहा है। यह मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां इलाके का है।



