Homeराजनीतिआने वाले हैं सिद्धू के अच्छे दिन

आने वाले हैं सिद्धू के अच्छे दिन

PUNJAB: क्रिकेटर से नेता बने सिद्ध के एक बार फिर अच्छे दिन आने वाले हैं। पिछला समय सिद्धू के लिए काफी खराब गुजरा है। पहले उन्हें कैप्टन के मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना पड़ा और बाद में कपिल शर्मा का शो भी छोड़ना पड़ा। हाल में घटित एक घटना क्रम इशारा कर रहा है कि कैप्टन की सरकार में एक बार फिर सिद्धू को शामिल किया जा सकता है।

कुछ विभागों में फेरबदल की संभावना के साथ आगामी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को दोपहर के भोजन के लिए सिसवान में अपने फार्महाउस पर बुलाया।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट में कहा, यह एक जोशपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बैठक रही, जिसमें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के महत्वपूर्ण राजनीतिक मामलों और राष्ट्रीय हितों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार साझा करते हुए एक घंटे से अधिक समय बिताया।

सूत्रों ने कहा कि जल्द ही सिद्धू आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में फिर से शामिल हो सकते हैं। सिद्धू ने 2019 को ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय मामलों के मंत्रालय पद से इस्तीफा दे दिया था।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular