Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

आईएएस के पिता की दबंगई

AMETHI : अमेठी शहर के जामो थाना क्षेत्र के गाँव से एक आईएएस के पिता की दबंगई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां एक तरफ बेटा आईएएस बनकर लोगों को न्याय दे रहा है वहीं ऐसे पुत्र का पिता क्षेत्र में लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आईएएस के पिता की दबंगई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव के पश्चिम में अपने चेक में जगदीश प्रसाद कौशल ने लगभग 2 से 3 वर्ष पहले नल और दो कमरे का निर्माण कराया था। जिसमें कमरे के सामने उन्होंने सीढ़ी बनाई थी। आरोप है कि आईएएस के पिता ने कई बार जबरदस्ती सीढ़ी को तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन जगदीश ने कोर्ट की शरण ले ली।

मामला कोर्ट पहुंच जाने के बाद भी 30 नवंबर को करीब 2 दर्जन लोगों को साथ लेकर वो जबरदस्ती सीढ़ी तोड़ने पहुंच गए। पीड़ित पक्ष को जब जानकारी हुई तब उन्होंने जामो थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करके अपनी समस्या को प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया। लेकिन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि आप 112 को डायल करके बता दीजिए।

पीड़ित ने 112 को डायल करके अपनी परेशानी से अवगत कराया। फिलहाल 112 नंबर की सेवा इनको कुछ ही मिनटों बाद मिली। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आईएएस के पिता चंद्रमा कौशल व बाकी लोग वहां से भाग निकले। लेकिन अब सीढ़ी तोड़ते हुए उनका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।

वहीं इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि मामला जामो थाना क्षेत्र के कटारी ग्रामसभा का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories