Friday, May 1, 2026
29 C
Lucknow

सरकार, व्यापारियों की भी चिंता कीजिए : संजय गुप्ता

LUCKNOW : कोरोना काल में जब दूसरे व्यापारी संगठन चैन की बंसी बजा रहे हैं ऐसे में संजय गुप्ता के आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापरी हितों को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वह लगातार मेहनत कर रहे हैं और जिम्मेदारों तक व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं। आज एक बार फिर वह बिजली के सरचार्ज और दूसरी समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिले।

संजय गुप्ता ने व्यापारियों के कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन के बिल पर 12 माह वित्तीय वर्ष( 2021 -22 )के लिए मिनिमम चार्ज, फिक्स चार्ज,सर चार्ज एवं अन्य सभी प्रकार के चार्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों के कामर्शियल हाउस टैक्स वित्तीय वर्ष 2021-22 को माफ करने की भी मांग की। संजय कुप्ता ने कहा कि छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए प्रदेश स्तर पर आर्थिक सहायता की योजना बनाने सरकार योजना बनाए।

सजंय गुप्ता ने कहा कि सभी प्रकार की सरकारी वसूली व्यापारियों से 1 साल के लिए शिथिल रखने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापारियों को वित्तीय पैकेज दिलाने हेतु पुरजोर सिफारिश एवं विशेष प्रयास किए जाने की मांग की।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता नेउप मुख्यमंत्री को लॉकडाउन के कारण प्रदेश के व्यापारियों को आ रही समस्याओं की जानकारी दी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को बताया लॉकडाउन के कारण प्रदेश के व्यापारियों के सामने बहुत अधिक समस्याएं और आर्थिक चुनौतियां आ गई हैं उन्होंने कहा व्यापारी हमेशा से सरकार के साथ सहयोगात्मक रुख रखता है तथा सरकार के खजाने को कर संग्रह कर भरने में अपनी विशेष भूमिका निभाता है इस विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में व्यापारी प्रदेश सरकार की ओर आशा भरी निगाहों से आर्थिक सहयोग के लिए देख रहा है संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री से व्यापारियों के लिए सहयोग की मांग की तथा उन्हें 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री से कहा प्रदेश सरकार यदि व्यापारियों के लिए कोई वित्तीय पैकेज और सहायता नहीं करेगी तो व्यापारियों के सामने अपने व्यापार को पुनः खड़ा करने में बहुत संकट का सामना करना पड़ेगा उन्होंने कहा जिस प्रकार से सरकार सभी वर्गों के लिए चिंता कर रही है वैसे ही व्यापारियों की भी चिंता करें

प्रतिनिधि मंडल में नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम शामिल थे।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories