Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंअखिलेश यादव का "OPERATION RAJA", भैय्या जल्द दिख सकते हैं SAPA में!

अखिलेश यादव का “OPERATION RAJA”, भैय्या जल्द दिख सकते हैं SAPA में!

नेता जी के क्षेत्रीय—क्षत्रप वाले फार्मूले पर लौटे अखिलेश, पार्टी में जल्द दिखेंगे प्रतापगढ़ के किंग

POLITICAL DESK (SARKAR TODAY) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब आपरेशान राजा (OPERATION RAJA) पर काम करना शुरू किया है। वह एक्सपेरीमेंट करने के बाजाय मुलायम सिंह यादव की पुराने राजनीतिक फार्मूले पर लौट आये। मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस और मायावती के साथ गठबंधन कर एक नई तरह की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन वह फेल हुए। अब वह नेता जी के क्षेत्रीय क्षत्रप वाले फार्मूले पर लौट आये हैं। अखिलेश यादव पिछले लंबे समय से इन कोशिशों में लगे हैं कि सपा में जनआधार वाले नेताओं को वापस लाया जाए।
सपा में अंबिका चौधरी, नारद राय और रिजवान जहीर की वापसी हो चुकी है। शिवपाल सिंह यादव भी 22 नवम्बर तक पार्टी में वापी हो सकती है। ऐसे में सपा के पुराने साथी राजा भैय्या (OPERATION RAJA) की वापसी पर भी अटकलों का दौर जारी है। राजनीतिक पंडित इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जल्द ही राजा भैय्या सपा में वापस आ सकते हैं। अखिलेश यादव से उनके कई दौर की बात—चीत हो चुकी है। पहले एटीएम का मतलब ही अहिर ठाकुर और मुस्लमान होता था।

हाल में इन प्रमुख नेताओं ने थामा सपा का दामन

हरि किशोर तिवारी
मिठाई लाल भारती
कादिर राणा
आर एस कुशवाहा
सुखदेव राजभर
डाॅ0 सुरेन्द्र गंगवार,
रिजवान जहीर
अंबिका चौधरी
डाॅ0 अजय चौरसिया
बच्छराज सिंह मौर्य

पूरा भागीदारी आंदोलन हो गया शामिल

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम प्रजापति, प्रजापति स्वाभिमान मंच के संस्थापक श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, रमाशंकर प्रजापति अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सन् 2022 में होने वाले विधान सभा चुनावों में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

सिर्फ बसपा नहीं भाजपा के नेता भी हो रहे हैं शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज पूर्व सांसद तथा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री वीर सिंह एडवोकेट (मुरादाबाद), पूर्व विधायक श्री अजीम भाई (फिरोजाबाद) तथा प्रमुख समाजसेवी एवं (भाजपा) के युवा क्षेत्रीय मंत्री श्री विनोद मिश्र (जौनपुर) ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ज्यादा शराब पिलाने से मना किया तो दूल्हे की दोस्तों ने कर दी हत्या

आईसीयू में शादी, स्ट्रेचर पर भरी मांग

फ्रांस में मस्जिदों पर आफत

RELATED ARTICLES

Most Popular