Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंज्यादा शराब पिलाने से मना किया तो दूल्हे की दोस्तों ने कर...

ज्यादा शराब पिलाने से मना किया तो दूल्हे की दोस्तों ने कर दी हत्या

ALIAGARH : यदि आप शादी के बाद वाली दावत अपने दोस्तों को देने जा रहे है तो यह खबर आप के लिए है। अलीगढ़ में एक दोस्त ने शादी के बाद अपने दोस्तों को दावत दी। दावत में दोस्त ने दोस्तों को ज्यादा शराब पिलाने से मान किया तो उसक दोस्तों ने उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी।

यह घटना मंगलवार को पालीमुकीमपुर गांव में हुई। यहां 28 वर्षीय बबलू अपनी शादी के बाद दोस्तों से मिलने गया। उसके दोस्त पहले से ही नशे में थे और उन्होंने उनसे और अधिक शराब मांगी। तब बबलू ने शराब की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई। इसके बाद बहस हुई और दोस्तों में से एक ने गुस्से में उसे चाकू मार दिया।

पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मुख्य आरोपी राम खिलाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी नरेश सिंह ने कहा कि 5 अन्य आरोपी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular