Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

राम की नगरी अयोध्या से उठी आवाज, पीएम—सीएम सर हमारी फीस माफ करवा दीजिए

महेन्द्र त्रिपाठी की रिपोर्ट

Ayodhya : राम की नगरी अयोध्या, आस्था का शहर अयोध्या के आशापुर स्थित अवध इंटरनेशनल और एमआरडी कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से अपने स्कूल की फीस मॉफ करने की गुहार लगाई है। छात्र अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर घरों से बाहर निकले हैं और फीस माफी की मार्मिक अपील की है।

बेहतर भविष्य का ख्वाब पाले अयोध्या जनपद के नौनिहालों ने परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए अब अपनी आवाज खुद बुलंद कर दी शुरू कर दी है। हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नौनिहालों ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से लॉक डाउन के दौरान फीस माफी की अपील की है।

मांग उठाई है कि मोदी योगी अंकल हमारा परिवार आर्थिक समस्याओं के चलते स्कूल की फीस दे पाने में अपने को असमर्थ पा रहा है। ऐसे में 3 माह की फीस माफ कर दी जाए।वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आपदा और महामारी घोषित कर लाक डाउन लागू कर दिया गया था।

स्कूल कॉलेज, मठ मंदिर, दुकान बाजार समेत सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। तभी से स्कूलों कालेजों में पठन-पाठन बंद है। हालांकि स्कूल कॉलेजों की ओर से इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इधर बीच स्कूल कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के अभिभावकों को मैसेज भेज कर 3 माह की फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

लाकडाउन होने के चलते सभी आर्थिक गतिविधियां ठप होने के नाते परिवारों के समक्ष भरण पोषण को लेकर ही संकट है। ऐसे में स्कूल कॉलेजों की मोटी फीस सभी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। विभिन्न संगठनों की ओर से लाख डाउन के दौरान 3 माह की फीस माफी के लिए ज्ञापन सौंपा जा चुका है।अब फीस माफी की इस मुहिम में नौनिहालों ने अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू की है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories