सपा से Rajya Sabha उम्मीदवार नथवानी ने चौंकाया? बीजेपी से रहा है कनेक्शन— रामगोपाल यादव के साथ राज्यसभा का पर्चा भरेंगे धनराज नथवानी, इनके पिता झारखंड में बीजेपी समर्थित निर्दलीय के तौर पर जीत चुके हैं चुनाव
SARKAR TODAY : समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम सामने कर दिए हैं। प्रो. रामगोपाल यादव के साथ उद्योग जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी सपा की ओर से राज्यसभा के लिए पर्चा भरेंगे। नथवानी का नाम सामने आते ही सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन हैं धनराज परिमल नथवानी और सपा तक उनकी पहुंच कैसे हुई?
धनराज परिमल नथवानी कोई नए चेहरे नहीं हैं। वे लंबे समय से कॉरपोरेट और राजनीति के बीच सक्रिय रहे हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज में कॉरपोरेट मामलों से जुड़े रहे हैं। इनके पिता परिमल नथवानी का राज्यसभा में राजनीतिक सफर भी दिलचस्प रहा है। वे 2008 और 2014 में झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा (Rajya Sabha) पहुंचे थे। 2026 में भी उन्होंने झारखंड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और बीजेपी के समर्थन से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 28 वोट मिले।
यानी कि नथवानी की सियासी पहचान किसी एक पार्टी के पारंपरिक नेता की नहीं रही। झारखंड में 2026 के चुनाव के दौरान बीजेपी ने संख्या बल की कमी के कारण अपने उम्मीदवार के बजाय नथवानी को समर्थन दिया था। चुनाव में उन्हें एनडीए के अलावा कुछ विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला।
अब यही परिमल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ राज्यसभा (Rajya Sabha) की पारी शुरू करने जा रहे हैं। सवाल इसलिए भी दिलचस्प है कि बीजेपी समर्थित निर्दलीय के तौर पर झारखंड से राज्यसभा पहुंचने वाले नथवानी आखिर सपा के भरोसेमंद उम्मीदवार कैसे बने?
नथवानी की सियासत का सफर बताता है कि राज्यसभा (Rajya Sabha) की राजनीति में पार्टी की विचारधारा से ज्यादा व्यक्तिगत संपर्क, राजनीतिक स्वीकार्यता और संख्या का गणित भी कई बार अहम भूमिका निभाता है। अब देखना यह है कि सपा के साथ नथवानी की नई पारी किस सियासी गणित को साधती है।
