Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

कोरोना को रोकना और आर्थिक गतिवि​धयों को तेज करना होगा — सीएम योगी

LUCKNOW : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड 19 से रिलेटेड समस्याओं और उसके निराकरण के वास्ते उठाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वह दिन भर वाराणसी में रहे और प्रत्येक चीज़ को बरीकी से देखा। उन्होंने कहा कि हमे किसी भी कीमत पर कोरोना के संक्रमण को रोकना है। इस समय हम ऐसी स्टेज पर हैं, जहां थोड़ी सी लापरवाही संकट का कारण बन सकती है। वर्तमान में दो कार्य महत्वपूर्ण हैं-कोरोना के संक्रमण को रोकना है तथा आर्थिक गतिविधि को तेज करना।

इसके लिए छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा। जैसे कोविड अस्पताल में सीनियर डॉक्टर का राउण्ड लेना, पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ का उपलब्ध रहना, समय पर भोजन उपलब्ध होना, गुनगुना पानी उपलब्ध कराना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को हर हाल में रोका जाए। सर्विलांस कार्य को प्रभावी करें। आशा वर्कर तथा निगरानी समितियां एक्टिव हों। पॉजिटिव कोरोना केस का इलाज हर हाल में कोविड अस्पताल में हो तथा संदिग्ध मरीज को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा जाए। इसके अतिरिक्त अन्य इमरजेंसी सेवायें व महत्वपूर्ण ऑपरेशन कार्य चालू रखे जाएं।

सीमए योगी ने कहा कि कोरोना के कंटेनमेण्ट जोन में विशेष सतर्कता रखी जाए। मेडिकल इंफेक्शन को रोका जाए। उन्होंने कहा कि कामगारों/श्रमिकों की स्किल मैपिंग कर उन्हें सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों में समायोजित किया जाए। यहां के श्रमिकों/कामगारों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जहां भी रोजगार की सम्भावनाएं हैं, उसकी मैपिंग कर ली जाए। इस सम्बन्ध में आगामी 06 माह की कार्य योजना बनायी जाए। बड़े जिलों में प्रतिदिन डेढ़ लाख रोजगार के अवसर सृजित हों। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के तहत लोगों को लाभांवित कराया जाए। स्ट्रीट वेंडर को योजना बनाकर लाभान्वित कराया जाए।

सीएम योगी ने स्पष्ठ कर दिया कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रो-एक्टिव होकर कार्य करे। पूर्व से एहतियाती कदम उठाए। पेट्रोलिंग बढ़ाएं। आपराधिक घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए। अवैध असलहो के विरुद्ध अभियान चलाएं। पुलिस की बीट प्रणाली मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनलॉक-2 शुरू हो गया है। सभी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। सुरक्षा का वातावरण आवश्यक है। जनप्रतिनिधियों से संवाद रखें। सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली ऐसी हो कि लोग अच्छा महसूस करें। प्रदेश में टीम भावना से कार्य हुआ, जिसका अच्छा परिणाम दिखा। इसी प्रकार भविष्य में भी बिना किसी शिथिलता के कार्य करना है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories