Homeराजनीतिबीजेपी देशवासियों को गुमराह कर रही है — मायावती

बीजेपी देशवासियों को गुमराह कर रही है — मायावती

LUCKNOW : बसपा सुप्रीमो मायावती ने चीनी घुसपैठ पर बयान जारी करते हुए सरकार से अपील की है कि वह देशवासियों को सही स्थिति बताए। बसपा सप्रीमो ने कहा है की कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार देशवासियों को ध्यान कोरोना से हटा कर सीमा पर लगाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है। जब सीमा से खबरें आ रही है कि वहा तनाव है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस को एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप से बचना चाहिए।

बसपा सप्रीमो मायावती ने टिवट के जरिये कहा है कि हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अब तो चीन के अतिरिक्त नेपाली सीमा विवाद भी डरवाना होता जा रहा है। ऐसे में बीजेपी/कांग्रेस को घिनौनी राजनीति बंद करनी चाहिए और हम सब को दलगत राजनीति से उपर उठकर देशहित में कार्य करने चाहिए।

बसपा सप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार से अपील की है कि वह सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर चले। सीमा की स्थिति से अवगत कराये। ऐसे मुश्किल समय में जब देश के भीतर कोरोना और समीओं पर चीनी सेना के साथ तनाव की खबरें आ रही है तो हम सब को एक साथ चलना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular