Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

जज्बे को सलाम महिला इंस्पेक्टर ने किया 1 करोड़ का दान

LUCKNOW : सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर पुष्पा दुबे ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपए तथा मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष हेतु 10 लाख रुपए का चेक सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर भेंट किया।

इस अवसर पर पुष्पा दुबे ने मुख्यमंत्री की वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों व प्रयासों की सराहना की। सुश्री दुबे ने मुख्यमंत्री जी के कार्यों व कोविड-19 संक्रमण के विरुद्ध उठाए गए कदमों से प्रभावित होकर अपनी सम्पत्ति दान करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कानपुर नगर में उनका प्लाॅट/शेल्टर/आश्रम है, जिन्हें भी वह दान करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने पुष्पा दुबे के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में जनता के हितों व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 जैसे संकट से निपटने के लिए जनता के सहयोग व समर्थन के आधार पर राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने दुबे की भावनाओं की सराहना करते कहा कि राज्य सरकार भविष्य में आवश्यकता के दृष्टिगत उन्हें अपनी सम्पत्ति दान करने के सम्बन्ध में सूचित करेगी

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories