Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

नहीं मिली मिठाई तो दूल्हे ने गाड़ी चढाई, 9 वर्षीय साले को कुचला, सालियां भी…

FARKUHABAD : ऐसा तो आतंकवादी ही करते हैं। घटना उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद की है जहां खाने के बाद मिठाई को परोसे जाने को लेकर दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने ​वीभत्स घटना को अंजाम दे दिया। हुआ यह कि दूल्हा मनोज कुमार और उसके दोस्तों ने शमशाबाद इलाके में शादी में दी जाने वाली मिठाई पर दुल्हन के रिश्तेदारों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया।

शादी के दौरान खाना परोसने को लेकर हुई बहस के बाद दूल्हे ने अपने नौ वर्षीय साले की हत्या कर दी और अपनी एसयूवी से दो महिलाओं और एक किशोरी को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दुल्हन के भाई पुनीत के मुताबिक जब वे बहस कर रहे थे तब वे नशे में धुत थे। वरिष्ठों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन उन्होंने मेरे मामा पर गोली चला दी, हालांकि वे बच गए। पुनीत ने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई प्रांशु, जो मनोज और उसके दोस्तों को पानी पिला रहा था, उसे आरोपी एसयूवी में बंद कर अपने साथ ले गए।

पुनीत ने दावा किया, भागते समय उन्होंने अपनी एसयूवी को दो महिलाओं और एक किशोरी पर चढ़ा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमने प्रांशु के साथ लौटने के लिए मनोज को कई बार फोन किए, लेकिन उसने मना कर दिया। अगली सुबह 3 बजे, उन्होंने मेरे भाई का शव गांव में फेक कर भाग गए।

प्रांशु के शरीर पर गला दबाने का निशान था और उसके चेहरे को बिगाड़ दिया गया था। घायल विमला (50), मिथिलेश (35) और सपना (17) को फरुर्खाबाद के लोहिया जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां मिथिलेश की हालत गंभीर बताई गई। अधिकारी राजवीर सिंह गौर ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों पक्षों के पुरुषों में काफी तीखी बहस हुई थी। दूल्हे ने तीन रिश्तेदारों और संभवत: लड़के पर एसयूवी चढ़ा दी। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में खुलासा हो पाएगा कि बच्चे को किसी वाहन से कुचला गया था या उसका गला घोंटा गया था।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories