Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

रामगढ़ ताल बना यूपी का पहला वेटलैंड

GORAKHPUR : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर का रामगढ़ ताल के सिर पर यूपी के पहले वेटलैंड का ताज सज गया है। 737 हेक्टेयर रकबे में फैली यहां की नेचुरल और खूबसूरत झील (रामगढ़) प्रदेश का पहला वेटलैंड बना। इसके लिए प्रारंभिक नोटीफिकेशन जारी हो गया। तकनीकी परीक्षण और लोगों की आपत्तियां सुनने के बाद इस बाबत अंतिम नोटिफिकेशन जारी होगा।

नोटीफिकेशन के बाद झील के 50 मीटर के दायरे में कोई नया उद्योग नहीं लग सकता। पुरानी इकाईयों के विस्तार पर रोक होगी। इस दायरे में खतरनाक किस्म के कचरे, पालीथिन, नान बायोग्रेडिबल वस्तुओं ठोस कचरे, गंदा पानी, अशोधित सीवेज के निस्तारण पर भी रोक होगी। नौकायन के लिए जेट्टी को कर हर तरह के निर्माण कार्य पर रोक होगी।
बंधे का निर्माण, मछली पालन, सिंघाड़े की खेती, सडक़ निर्माण और पशुओं को चराने आदि की गतिविधियों को जिला स्तर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति रेगुलेट करेगी।

रामगढ़ झील को लेकर बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ ने वर्षों पहले एक सपना देखा था। वह सपना था, अपने शहर की यह झील भी भोपाल और उदयपुर की तरह ही सिर्फ यहां के लोगों के लिए ही नहीं बौद्ध सर्किट के प्रमुख स्थान कुशीनर, कपिलवस्तु और नेपाल जाने वाले सैलानियों के लिए पर्यटक स्थल बने।

इस सपने का पूरा होना आसान नहीं था। वजह जिस समय यह सपना देखा गया था उस समय यह झील महानगर के गटर के रूप में तब्दील हो चुकी है। महानगर के करीब आधे दर्जन नालों का मल-जल सीधे इसमें गिरता था। किनारों से गुजरने पर पानी से दुर्गंध आती थी। झील का बड़े हिस्से में जलकुंभी से पटा था। सिल्ट पटने से झील की औसत गहराई लगातार घट रही थी। पानी में घुलित आक्सीजन की मात्रा कम होने से जैव विविधता लगातार घट रही थी।

पर बतौर सांसद योगी इसके लिए संसद से लेकर सडक़ तक लगातार आवाज उठाते रहे। इसमें गति तब आई जब केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सूबे की कुछ अन्य झीलों के साथ रामगढ़ को भी राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में शामिल कर लिया। तबकी सरकारों द्वारा इसके बाद भी इसमें तमाम गतिरोध डाले गये पर अंतत: उनके लगातार प्रयास के कारण उनका ही नहीं महानगर के लाखों लोगों का सपना साकार हुआ। मुख्यमंत्री बनने के बाद तो इसकी खूबसूरती में और चार चांद लग गये। अब तो इसे सटे ही चीडिय़ा घर भी बन रहा है। यह कानपुर और लखनऊ के बाद प्रदेश का तीसरा चीडिय़ा घर होगा। इसके अलावा वॉटर स्पोटर्स पार्क भी बन रहा है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories